{"_id":"573a18d54f1c1bf815ac7dbc","slug":"uttrakhand-win-troffy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की झोली में गई ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की झोली में गई ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। चैलेंजिंग कप ताईक्वांडो चैंपियनशिप उत्तराखंड की झोली में गई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को दूसरा और दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान मिला।
जिला बिजनौर ताईक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लायंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप के अंतिम दिन विभिन्न प्रदेशों से आए ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने दिलचस्प मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डीडीपीएस के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह साह की उपस्थिति में आयोजित फाइनल मुकाबलों में उत्तराखंड की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा।
चैलेंजिंग कप ताईक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने खिताबी जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश और दिल्ली टीमें क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
चैंपियनशिप में सार्थक, कमल, मृदुल, अनुराधा, हिमांशी, स्वाति ने स्वर्ण पदक जीता। अमन नेगी, विजेंद्र, हर्ष, पार्थ, अरनव, कार्तिक, अर्चना, रश्मि, प्राची, निकिता, प्रेरणा और कोमा को रजत पदक मिले जबकि अभिषेक, अफ्फान, चंदशेखर, लवकुश, विष्णु ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुख्य कोच और सचिव राजू राजपूत के निर्देशन में आयोजित चैंपियनशिप आयोजन में राजेश कटियार, राजेंद्र सिंह, नर सिंह, अमन वर्मा, अभिनव सिंह, समर, निखिल शर्मा, नसीम आदि उपस्थित रहे।