फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over the death of a female sweeper

महिला सफाईकर्मी की मौत पर हंगामा

Thu, 07 Jan 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a female sweeper
महिला सफाईकर्मी की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटे की शादी के लिए भविष्य निधि से पैसा न मिलने से महिला परेशान थी। परिजनों ने पालिका के बाबू पर महिला को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताकर जमकर हंगामा किया। महिला के शव को नगर पालिका में रखकर जमकर तोड़फोड़ की।
सोमवार का बाजार स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी स्वर्गीय जयचंद की पत्नी 52 वर्षीय ऊषा देवी नगर पालिका में सफाईकर्मी थी। एक सप्ताह बाद उनके पुत्र का विवाह है। इसके लिए ऊषा देवी ने भविष्य निधि से पचास हजार की रकम निकालने के लिए दो माह पहले आवेदन किया था। लेकिन भविष्य निधि का पैसा नहीं मिला। बृहस्पतिवार दोपहर वह नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र कुमार से मिलने आई थी। आरोप है कि वरिष्ठ लिपिक ने महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्रता की। इससे ऊषा देवी आहत हुई और घर पहुंचते ही उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने लिपिक को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए शाम को नगर पालिका में जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। कुछ देर में वाल्मीकि समाज की तमाम महिलाओं और युवाओं ने नगर पालिका पहुंचकर महिला का शव रखकर जमकर हंगामा किया। युवकों ने पालिका कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की। समाज के लोग वरिष्ठ लिपिक को बर्खास्त करने और महिला को मुआवजे की मांग पर अड़े थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। वाल्मीकि समाज के अरविंद वाल्मीकि, मृतक का पुत्र सागर वाल्मीकि, सेवक वाल्मीकि, निहाल वाल्मीकि और नगर पालिका की ओर से अधिशासी अधिकारी एपी पांडे थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, समाजसेवी फैसल वारसी मामले में समझौते के प्रयास में वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed