{"_id":"61cb570822d35e3a1f01c0e4","slug":"uproar-over-removal-of-excessive-blood-of-the-patient-dhampur-news-mrt571136929","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज का जरूरत से ज्यादा खून निकालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज का जरूरत से ज्यादा खून निकालने पर हंगामा
विज्ञापन
धामपुर में एक अस्पताल के बाहर हंगामा करते मरीज के तीमारदार
- फोटो : DHAMPUR
मरीज का जरूरत से ज्यादा खून निकालने पर हंगामा
धामपुर। कालागढ़ मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सक पर जांच के नाम पर सिरिंज से मरीज का जरूरत से ज्यादा ब्लड निकालने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस पर आरोपी चिकित्सक की पैरवी, हिमायत करने का भी आरोप लगाया।
नहटौर निवासी सुल्तान की पत्नी गुलशनजहां शेरकोट चुंगी स्थित एक वेलनेस सेंटर पर उपचार कराने के पहुंची थी। महिला की तबियत खराब होने पर अस्पताल के एमडी ने महिला को उपचार के लिए जनरल वार्ड में भर्ती करा दिया। भर्ती होने पर कंपाउंडर उसे इंजेक्शन लगाने के लिए आया। आरोप है कि इस दौरान कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाने के स्थान पर उसके शरीर से खून निकाल लिया। इससे उसकी तबियत और बिगड़ गई। महिला ने जब घटना से तीमारदारों को अवगत कराया तो अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। वहां मौजूद रेशमा निवासी नहटौर, तैय्यबा पत्नी फरियाद निवासी नहटौर के अलावा अन्य मरीजों ने भी इसी प्रकार का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना से अधिकांश मरीज आग बबूला हो गए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के एमडी पर मरीजों के खून की तस्करी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि जब चिकित्सक से ज्यादा खून निकालने की शिकायत की तो चिकित्सक ने इंजेक्शन में भरा आधा ब्लड टॉयलेट में बहा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ से जांच कर अस्पताल के एमडी पर कार्रवाई की मांग की। उधर डाक्टर ने लगे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कल्चर एरोबिक में मरीज का करीब 25 एमएल ब्लड लेना होता है। मरीजों का इतना ही ब्लड लिया है। परिजन जानबूझकर उनके ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल का कहना है कि पीड़ितों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्रकरण में जांच कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होगी।