फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over construction work at disputed site

विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction work at disputed site
चांदपुर में शहीद सरदार भगत सिंह स्मारक स्थल पर हंगामा होने पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी व एसडीएम - फोटो : BIJNOR
विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर बाईपास रोड किनारे स्थित शहीद सरदार भगत सिंह स्मारक स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने स्थल को यथा स्थिति में रहने के निर्देश देते हुए लोगों को स्थल से हटवाया। मौके पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि स्थल शहीदों के लिए है। किसी को भी इस पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर पूर्व में शहीद सरकार भगत सिंह का स्मारक स्थल के लिए पट्टा हुुआ था। जिस पर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। बताया जाता है कि पूर्व में स्थल परिसर में धर्मशाला, सरदार भगत सिंह के नाम से स्कूल संचालित था। काफी समय से स्थल पर विवाद चल रहा है। इस स्थल के सुंदरीकरण के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा प्रस्ताव भी पारित किया गया था। बुधवार को स्थल पर किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा ने सख्त रवैया अपनाते हुए किसी भी तरह का निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी। सूचना मिलने पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि स्थल शहीदों का है। शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। पूर्व में भी कुछ असामाजिक तत्वों ने भगत सिंह की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। जिस पर पुन: प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। मौके पर तहसीलदार चंद्रकांता, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित, लेखपाल अशोक कुमार ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed