फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar in hospital over woman's death during delivery

Bijnor News: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital over woman's death during delivery
परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गांव बादीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।


मेघपुर निवासी फैजान की पत्नी रोशन जहां को प्रसव पीड़ा पर मंगलवार को बादीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने रोशनजहां की साधारण डिलिवरी कराने का भरोसा दिलाया। मगर, बुधवार को देर शाम तक प्रसव न होने के कारण चिकित्सक ने काशीपुर से सर्जन को बुलाया। सर्जन ने प्रसव करा दिया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि डाॅक्टर की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। पैदा हुई बच्ची की भी हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे धामपुर के निजी अस्पताल में वेंटीलेंटर में रखा गया है। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। डाॅक्टर ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीर को देखते हुए अस्पताल के डाॅक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। उधर, डॉक्टर अस्पताल बंद कर फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो अस्पताल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed