फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar created by placing dead body in city Kotwali

इलाज में लापरवाही से किशोर की मौत पर हंगामा

Sat, 15 Oct 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar created by placing dead body in city Kotwali
बिजनौर किशोर की मौत के बाद थाने में हंगामा करते परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। अस्पताल में भर्ती किशोर की मौत पर गुस्साए लोगों ने शव को शहर कोतवाली में रखकर हंगामा किया। गुस्साए लोग चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों की भीड़ शव को लेकर शहर कोतवाली पहुंच गई। राजाराम मदान ने बताया कि पीयूष वाल्मीकि 17 वर्ष पुत्र प्रदीप निवासी शेरकोट को बिजनौर शहर के एक अस्पताल में सात अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। वहां से उसे रेफर कर दिया, एम्स ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाल के कार्यालय के बाहर शव को रखकर हंगामा किया। सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र वशिष्ठ, शहर कोतवाल
ऑपरेशन हुआ हैै, ऑपरेशन की दिक्कतों को बता दिया गया था, सभी बातों को बताकर ही ऑपरेशन किया था। शरीर कमजोर था, इससे सभी अंगों को नुकसान होता है। फेफड़ों का निमोनिया होने की वजह से ऑपरेशन के चार दिन बाद दिक्कत हुई है। परिजन अपनी मर्जी से ही जौलीग्रांट ले गए थे। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. उपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed