फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar at Mohit Paper Mill after worker's death

Bijnor News: मोहित पेपर मिल में मजदूर की मौत के बाद हंगामा

Tue, 15 Sep 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Mohit Paper Mill after worker's death
कोतवाली देहात। बिजनौर-नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल में रविवार देर रात काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन फैक्टरी पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के साथ जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। कई घंटे चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी तुलाराम सिंह (55) मोहित पेपर मिल में मजदूरी करते थे। रविवार रात वह फैक्टरी में काम करते हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी पर परिजन फैक्टरी पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक और भाजपा नेता शिवकुमार कश्यप, ग्राम प्रधान हरिओम मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझौता वार्ता चली। उधर, कोतवाली शहर के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कई घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समझौते के बाद परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की। सोमवार को परिजनों ने गंगा बैराज पर तुलाराम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed