{"_id":"68dfdf5a7378d585a10afda0","slug":"up-vande-bharat-gets-approval-between-saharanpur-to-lucknow-this-is-the-status-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदेभारत को मिली स्वीकृति, वाया नजीबाबाद गुजरेगी या नहीं, इस पर ये है स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदेभारत को मिली स्वीकृति, वाया नजीबाबाद गुजरेगी या नहीं, इस पर ये है स्थिति
Fri, 03 Oct 2025 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:06 PM IST
सार
Bijnor News: सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए वंदेभारत के संचालन को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। रूट कौन सा होगा, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
vande bharat वंदे भारत
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गई है। सहारनपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन वाया नजीबाबाद गुजरेगी या मेरठ-हापुड़ रूट से, इस बात को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में यह स्पष्ट नहीं है कि सहारनपुर से लखनऊ के लिए वंदेभारत ट्रेन वाया नजीबाबाद संचालित होगी या फिर मेरठ-हापुड़ देवबंद मार्ग से होते हुए वाया मुरादाबाद संचालित होगी।
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन से होकर देहरादून से लखनऊ के बीच करीब एक वर्ष से एक मात्र वंदेभारत ट्रेन संचालित हो रही है। वंदेभारत ट्रेन संचालन को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रीय कारोबारियों में नजीबाबाद स्टेशन को एक ओर वंदेभारत ट्रेन मिलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन