{"_id":"6b004ae01512250b34072364","slug":"up-two-girls-die-after-consuming-kasaundi-cassia-pods-in-bijnor-a-third-girl-is-in-critical-condition-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर; नदी किनारे से तोड़कर खाई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर; नदी किनारे से तोड़कर खाई थीं
Fri, 20 Nov 2026 06:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:58 PM IST
सार
Bijnor News: बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी माहेनूर, चाहत और सादिका गुलाह नदी के पास खेलने गई थीं। नदी किनारे पर उगे कसौंदी के पौधे पर लगी फली तोड़कर तीनों ने खा ली। माहेनूर और चाहत की मौत हो गई। सादिका का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कसौंदी की फली और जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ापुर में कसौंदी (पैमार) की फली खाना तीन मासूम बच्चियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। फली खाने के बाद माहेनूर (चार) और चाहत (छह) की मौत हो गई जबकि आठ साल की सादिका की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोहल्ला ठाकुरान निवासी सलीम अहमद की बेटी माहेनूर, शकील अहमद की बेटी चाहत और शमीम अहमद की बेटी सादिका बुधवार शाम घर के पास स्थित गुलाह नदी के किनारे खेलने गई थीं। नदी किनारे कसौंदी (पैमार) के पौधे खड़े हुए हैं। खेलते समय तीनों बच्चियों ने पौधों पर लगी फलियां तोड़कर खा लीं। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चियों की हालत खराब होने पर परिजन उन्हें कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम चाहत ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह माहेनूर की भी मौत हो गई। एक के बाद एक दो बच्चियों की मौत से परिवारों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, तीसरी बच्ची सादिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पहले नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। पुलिस ने दूसरी मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया।
परिजनों ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एक बच्ची के शव को परिजन पहले ही सुपुर्द-ए-खाक कर चुके थे। दूसरी बच्ची के पोस्टमार्टम से भी इन्कार करते हुए उन्होंने पुलिस को लिखित में दे दिया। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। दो मासूम बच्चियों की मौत से हर कोई गमगीन है।
ये बोले एसपी
कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत हुई है। तीसरी बालिका का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को कसौंदी की फली के संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है।
- गौतम राय, एएसपी देहात
ये भी देखें...
बिजनौर: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, छोटे भाई के निकाह का सामान खरीदने निकले थे; पांच घायल
कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत हुई है। तीसरी बालिका का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को कसौंदी की फली के संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है।
- गौतम राय, एएसपी देहात
ये भी देखें...
बिजनौर: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, छोटे भाई के निकाह का सामान खरीदने निकले थे; पांच घायल
