फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Tragic accident in Bijnor, car collides with moped and e-rickshaw, three killed

UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, कार ने मोपेड और ई-रिक्शा में टक्कर मारी, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Sun, 22 Feb 2026 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Feb 2026 08:40 PM IST
सार

Bijnor News: नजीबाबाद में भारत गैस एजेंसी के पास के पास कार की टक्कर लगने से मोपेड सवार राजू और उनकी बेटी अंशू की मौत हो गई। राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Tragic accident in Bijnor, car collides with moped and e-rickshaw, three killed
राजू और अंशू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद रायपुर सादात मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार बढ़ापुर निवासी राजू (50) और राजू की बेटी अंशू (25) तथा राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार शाम कोटकादर गांव निवासी ई रिक्शा चालक धर्म सिंह (24) नजीबाबाद से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा में खराबी आई तो उसमें सवार राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला धक्का लगाने लगा। ई-रिक्शा भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। साथ ही पीछे से आ रही मोपेड भी कार की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


हादसे में ई-रिक्शा में धक्का लगा रहे राजकुमार और मोपेड सवार राजू और उसकी बेटी अंशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा चालक धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर हादसे की खबर मिलते ही सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह अस्पताल में पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
Bijnor: ट्रेन से कटकर अलग हुआ धड़, खून सने अंगूठे से खोला मोबाइल लॉक, तो हुई युवती की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed