{"_id":"65087d9db844becf4a0bdbd3","slug":"up-ssi-has-suspended-for-not-registering-a-case-in-bijore-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी गाज: मुकदमा दर्ज न करने पर एसएसआई निलंबित, पीड़िता ने तहरीर में लिखा था दर्द पर नहीं दर्ज हुआ था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी गाज: मुकदमा दर्ज न करने पर एसएसआई निलंबित, पीड़िता ने तहरीर में लिखा था दर्द पर नहीं दर्ज हुआ था मुकदमा
Mon, 18 Sep 2023 11:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:36 PM IST
सार
Bijnor News : मुकदमा दर्ज न करने के आरोप में एसएसआई को निलंबित किया गया है। पीड़िता ने अभद्र व्यवहार के मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में स्योहारा क्षेत्र के गांव निवासी एक पीड़िता ने 15 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी एक युवक ने उसको स्कूल जाते समय रोक कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
18 सितंबर को एक और व्यक्ति ने एसपी को फोन कर बताया कि उसके प्रार्थना पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी ने एसएसआई बबलू सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
विज्ञापन
एएसपी देहात ग्रामीण को इसकी जांच सौंपी है। सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई