फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: SP has transferred policemen of eight police stations in Bijnor district

UP: बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले, महकमे में मचा हड़कंप, एसपी ने इसलिए उठाया ये कदम

Mon, 11 Sep 2023 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 09:05 PM IST
सार

Bijnor News : बड़े स्तर पर तबादले किए गए तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने जिले में आठ थानों में फेरबदल किया है।

विज्ञापन
UP: SP has transferred policemen of eight police stations in Bijnor district
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसपी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। धामपुर और शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि गैर जनपद तबादला होने की वजह से नजीबाबाद कोतवाल को रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रेहड़ के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को नजीबाबाद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

विज्ञापन


जनपद में सोमवार की शाम को पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चली। दरअसल, एसपी नीरज कुमार जादौन ने शहर कोतवाल जीत सिंह, धामपुर प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर को लाइन हाजिर कर दिया। नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम का बरेली तबादला होने पर रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रेहड़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को नजीबाबाद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा शेरकोट प्रभारी निरीक्षक को धामपुर भेज गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को रेहड़, निरीक्षक प्रिंस शर्मा को शेरकोट, पुलिस लाइंस से सुशील कुमार को नहटौर भेज गया है। नहटौर थाना प्रभारी पंकज तोमर को अफजलगढ़, स्योहारा प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। अजफजलगढ़ प्रभारी निरीक्षक को स्योहारा थाना प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस

इसके अलावा निरीक्षक अपराध स्योहारा राजेश कुमार को निरीक्षक अपराध अफजलगढ़ बनाया गया है। इनके अलावा कई दरोगाओं को भी इधर से उधर करते हुए 273 कांस्टेबल के भी थाना क्षेत्र बदले गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed