फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP pre-board exams will begin in the district from January 12.

Bijnor News: जिले में 12 जनवरी से शुरू होंगी यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP pre-board exams will begin in the district from January 12.
बिजनौर। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से आरंभ होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करना है, ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके। इस वर्ष प्री-बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल के कुल 45,066 विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट के 39,082 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके। परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने की गति, समय प्रबंधन और उत्तर लेखन शैली में सुधार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने में सहायता मिलेगी। परीक्षा परिणामों के आधार पर विशेष कक्षाओं और पुनरावृत्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीआइओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई जाएं। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विद्यार्थियों को भी परीक्षा को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से आरंभ होंगी। प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। -जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed