फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Police Bharti: There will ban on things like caps and jewelery etc for entry in examination center

UP Police Bharti 2024 : परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
सार

UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में परीक्षा केंद्र के अंदर सिर पर कैप और आभूषण पहनकर भी नहीं जा सकेंगे। आंखों पर धूप का चश्मा लगाना भी प्रतिबंधित रहेगा। इनके अलावा और भी कई चीजें प्रतिबंधित रहेंगी।

विज्ञापन
UP Police Bharti: There will ban on things like caps and jewelery etc for entry in examination center
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में बृहस्पतिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी देहात राम अर्ज ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। बताया कि पुलिस भर्ती की परीक्षा में परीक्षा केंद्र के अंदर सिर पर कैप और आभूषण पहनकर भी नहीं जा सकेंगे। आंखों पर धूप का चश्मा लगाना भी प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बाकायदा बैठक लेकर उन्हें ब्रीफ किया गया।

विज्ञापन


इन पर रहेगा प्रतिबंध
- प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी पेपर
- पेसिंल बॉक्स
- कैलकुलेटर
- सन ग्लासेज
- कैप
- ज्वैलरी
- मोबाइल और पेन ड्राइव
- कैमरा और घड़ी
- डिजिटल पेन
- हेल्थ बैंड
- ब्लूटूथ
- चाबी

डायवर्ट रहेगा यातायात
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यातायात भी डायवर्ट रहेगा। दरअसल, बिजनौर-नूरपुर रोड पर कृष्णा कॉलेज, रुटस कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में नूरपुर मार्ग पर भारी वाहन सुबह सात से परीक्षा छूटने के एक घंटे तक बंद रहेगा। इन वाहनों को बिजनौर-नहटौर-नूरपुर के रास्ते से निकाला जाएगा। मेरठ, मुफ्फरनगर जाने वाले छोटे वाहनों को कृष्णा, कॉलेज, कालीमाता मंदिर से बाइपास होते हुए निकाला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के बीच यातायात का हाल देखते हुए ढील भी दी जा सकती है। बैराज की ओर से आने वाली रोडवेज बस और अन्य वाहनों को मंडावर रोड से शहर में एंट्री दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed