{"_id":"61d446637247016ab31827df","slug":"up-news-two-corona-positive-have-found-including-a-girl-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: बिजनौर में एक युवती समेत कोरोना के दो केस मिले, सोमवार को मिले थे चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: बिजनौर में एक युवती समेत कोरोना के दो केस मिले, सोमवार को मिले थे चार मरीज
Tue, 04 Jan 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:37 PM IST
सार
बिजनौर शहर में फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में मंगलवार को दो नए मरीज मिले हैं, जबकि सोमवार को चार लोग संक्रमित मिले थे। जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को भी कोरोना के दो मामले मिले हैं। एक महिला और एक युवती कोरोना संक्रमित मिली हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कोरोना के चार मरीज मिले थे। सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया था। उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। लक्षण न होने की वजह से उन्हें उपचार करने के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। आज यानी मंगलवार को भी दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। जलीलपुर ब्लॉक की एक महिला और मोहम्मदपुर देवमल के एक गांव की एक युवती भी संक्रमित मिली हैं। दोनों को घर पर ही रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो