{"_id":"61746d2efdf0de1132479c50","slug":"up-news-the-are-people-have-attacked-with-officials-of-apna-dal-s-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपना दल एस के पदाधिकारियों से मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपना दल एस के पदाधिकारियों से मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़, जानें- क्या है पूरा मामला
Sun, 24 Oct 2021 01:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:44 AM IST
सार
बिजनौर शहर में शनिवार को अपना दल एस के अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी गई। आरोपियों ने कुलदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जिले में अपना दल एस के युवा मंच के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों से मारपीट की गई। एक जीआरपी पर अपने साथियों के संग मिलकर मारपीट का आरोप है। वहीं नजीबाबाद की आदर्शनगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए एसपी से मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव और युवा विंग के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि 20 अक्तूबर को रामपुर जीआरपी में तैनात आदर्शनगर के रहने वाला एक सिपाही अपने साथियों के संग पार्टी कार्यालय में घुस आया। आरोपियों ने कुलदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ मारपीट की। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आदर्शनगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की आरोपियों से मिलीभगत है। मामले में कार्रवाई करने के बजाय शांतिभंग में युवा विंग के जिलाध्यक्ष का भी चालान किया गया। शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शिकायतीपत्र देने वालों में शुभम कुमार, मोहित कुमार, नरेश कुमार, संजीव कुमार, अर्चना चौधरी, नेपाल सिंह, मनोरमा आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें