{"_id":"60bb92f68ebc3e01963b686d","slug":"up-news-nominations-will-be-made-for-6612-vacant-posts-of-panchayats-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पंचायतों के 6612 खाली पदों के लिए कल होगा नामांकन, 12 जून को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पंचायतों के 6612 खाली पदों के लिए कल होगा नामांकन, 12 जून को पड़ेंगे वोट
Sat, 05 Jun 2021 08:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:36 PM IST
सार
यूपी के इस जिले में पंचायत के 6612 खाली पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे। इसके बाद 12 तारीख को वोट डाले जाएंगे। जानिए फिर वोटों की गिनती कब होगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के खाली 6612 पदों के लिए छह जून से संबंधित ब्लाक में नामांकन पत्र जमा होंगे। निर्वाचन आयोग से नामांकन के लिए मात्र एक दिन का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
नजीबाबाद ब्लाक में प्रधान का एक, कोतवाली ब्लाक व अफजलगढ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक-एक पद और 1004 पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के 6609 पद खाली हैं। सभी पदों के लिए छह जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र सुबह आठ बजे से तीन बजे दाखिल होंगे। उसके बाद नामांकन पत्र की जांच होगी। दावेदार सात जून को नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन है। 12 जून को वोट पड़ेंगे। 14 जून को वोटों की गिनती होगी। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
कहां कितने ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त
हल्दौर ब्लाक में 595, कोतवाली ब्लाक में 608, अफजलगढ ब्लाक में 380, स्योहारा ब्लाक में 550, नजीबाबाद ब्लाक में 846, किरतपुर ब्लाक में 513, जलीलपुर ब्लाक में 587, नूरपुर ब्लाक में 640, मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 671, नहटौर ब्लाक में 705 तथा धामपुर ब्लाक में 514 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन