फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Health Department has sealed two clinics in Bijnor district

Bijnor: स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो क्लीनिक किए सील, अप्रशिक्षित चिकित्सक मौके से फरार

Tue, 22 Aug 2023 06:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 06:42 PM IST
सार

Bijnor News : स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिक को सील किया है।

विज्ञापन
UP News: Health Department has sealed two clinics in Bijnor district
क्लीनिक सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिले में लगातार बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित करने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिकों को सील कर दिया। दो अन्य अप्रशिक्षित चिकित्सक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 

स्योहारा क्षेत्र के गांव मीठेपुर में बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित हो रहे थे। जिनकी लगातार शिकायत मिल रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीठेपुर गांव में छापा मारा गया। यहां डॉ. चमन सिंह और डाॅ. रणजीत से क्लीनिक का लाइसेंस और डिग्री दिखाने के लिए कहा गया, मगर दाेनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छापेमारी की जानकारी होते ही गांव में दो अन्य चिकित्सक क्लीनिक बंद करके मौके से फरार हो गए। इस मौके पर विजय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डॉ. देवीदास का कहना है कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed