फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Fleeing from the clutches of miscreants, took shelter in the mosque, Mushtaq Khan called to his son

UP News: किडनैपर्स के चंगुल से भागकर मस्जिद में ली शरण, फोन पर बोले मुश्ताक खान- मुझे यहां से निकाल बेटा...

Tue, 10 Dec 2024 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

मुश्ताक खान को 25 हजार रुपये और फ्लाइट का टिकट देकर बुक किया गया था। इसके बाद उन्हें एक कार में बैठाकर बिजनौर लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP News: Fleeing from the clutches of miscreants, took shelter in the mosque, Mushtaq Khan called to his son
मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं फंस गया हूं, मुझे निकालो....यह बात बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान ने अपने बेटे मोहसिन को फोन करके कही। दरअसल आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद मुश्ताक ने चाहशीरी की एक मस्जिद में शरण में ली थी। मस्जिद में मौलाना के फोन से ही उन्होंने सबसे पहली कॉल अपने बेटे को की।
विज्ञापन

मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि 20 नवंबर की देर शाम मुश्ताक खान को बिजनौर ले जाया गया। जहां उन्हें रात भर रखकर प्रताड़ित किया गया। साथ ही दो लाख की रकम ट्रांसफर करा ली। मुश्ताक को रातभर यह पता ही नहीं चला कि वह जंगल में हैं या आबादी में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर की सुबह अजान की आवाज सुनी तो उन्हें आबादी के बीच होने का आभास हुआ। इसके बाद वे भाग निकले और पास में स्थित एक मस्जिद में शरण ली। मस्जिद के मौलाना के फोन से उन्होंने सबसे पहली कॉल अपने बेटे को की, क्योंकि उनके पास अपना मोबाइल नहीं था। नंबर याद होने की वजह से अपने बेटे को ही कॉल कर पाए और बोले कि मैं फंस गया हूं मुझे निकालो।
शिवम यादव बताते हैं कि मुंबई से इतनी जल्दी बिजनौर जाना संभव नहीं था। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली के परिचितों को भेजा गया। उनके पहुंचने तक मुश्ताक खान मस्जिद में ही रहे। जोकि उन्हें बिजनौर से लेकर आए। शिवम यादव बताते हैं कि वे काफी सदमे में आ चुके थे, खाना भी नहीं खाया। बाद में मुंबई पहुंचकर उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।
 
विज्ञापन

मुश्ताक खान को 25 हजार देकर किया था बुक
15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के नाम पर मुश्ताक खान का कार्यक्रम तय किया। यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपये मुश्ताक खान को भेज दिए। साथ ही फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया। 20 नवंबर को 3:45 बजे मुंबई से दिल्ली पहुंचे तो उन्हें गाड़ी में बैठाकर लाया गया। दिल्ली और मेरठ के बीच एक शिकंजी स्टॉल पर ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और दूसरी गाड़ी में बैठा लिया था। उसमें पहले से दो लोग बैठे हुए थे।
 

शराब पार्टी करते रहे किडनैपर, मुश्ताक भाग निकले
आरोपियों ने मुश्ताक खान के सिर पर चादर डाल दी और गर्दन नीचे रखने के लिए कहा। गाड़ी तीन से चार घंटे तक चलने के बाद बिजनौर पहुंची। आरोप है कि गाड़ी में ड्राइवर के अलावा सात लोग सवार थे, जिन्होंने मुश्ताक खान का फोन अपने कब्जे में ले लिया। बॉलीवुड एक्टर के पास क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड नहीं होने की वजह से आरोपियों ने उनके बेटे मोहसिन के एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के खाते से लगभग दो लाख रुपये पिन कोड पूछ कर निकाल लिए। इस दौरान आरोपी शराब पार्टी करते रहे और बॉलीवुड एक्टर को प्रताड़ित भी करते रहे। आरोपी ज्यादा नशे में होकर बेहोश हो गए। इसका फायदा उठाते हुए अगली सुबह मुश्ताक खान अपना सामान छोड़कर सिर्फ जूते लेकर भाग निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed