बिजनौर: कारखाने में लगी भीषण आग, इलाके में मची भगदड़, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
एक कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने में आग लगने से चौराहे पर जाम लग गया है। वहीं सूचना मिलते ही ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना में मुख्य बाजार लुहारी सराय में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट के बड़े कारखाने में गुरुवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी की आग को काबू पाने के लिए नगीना फायर कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। आग को बुझाने के लिए पालिका के टैंकरों का भी सहारा लेना पड़ा।
नगर के बाजार लुहारी सराय में जफर अली का वुडन आर्ट सेंटर के नाम से हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारखाना व शोरूम स्थित है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में जबरदस्त आग की लपटें दिखाई दीं तो हैंडीक्राफ्ट स्वामी व पास के दुकानदारों के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। बाद में धामपुर से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा।
नगर के मुख्य बाजार लुहारी सराय में आग लगने के बाद सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया तो पुलिस को यातायात बंद करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। नगर पालिका के सभासद पुत्र फिरोज हैदर जैदी व सभासद मोहम्मद राकिब ने नगर पालिका से पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराई, जिन्होंने आग पर काबू पाने में फायर कर्मियों की बहुत मदद की। आग के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
नेशनल अवॉर्डी बशीर अहमद के पुत्र जफर अली के बाजार लुहारी सराय में स्थित जिस कारखाने में भीषण आग लगी उस कारखाने में अंदर जाने का रास्ता बहुत तंग था। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए बराबर की दुकानों की छत पर चढ़कर अंदर पहुंचना पड़ा। आग हैंडीक्राफ्ट कारखाने की दूसरी मंजिल में स्थित कारखाने में लगी थी।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: काम का ठेका दिलाने ले गया दोस्त, मिल बैठकर पी शराब, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
पालिका के छह टैंकर बुलाए
हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा नगरपालिका के छह पानी के टैंकरों को भी लगाना पड़ा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक-एक करके लगातार पानी के टैंकर मौके पर पहुंचा कर आग बुझाने में काफी मदद की। आग बुझाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान नगीना का मुख्य बाजार लुहारी सराय यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, समाजसेवी शेख अजीमु रहमान भी मौके पर मौजूद रहे।