{"_id":"6114023b21f15b793f1459e5","slug":"up-news-fight-between-two-sides-on-toll-plaza-of-bijnor-city-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: टोल प्लाजा पर अराजकता, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: टोल प्लाजा पर अराजकता, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 11 Aug 2021 10:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:30 PM IST
सार
टोल प्लाजा पर रशीद कटवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर में टोल प्लाजा पर चले लाठी-डंडे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर में फोरलेन पर ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर टोल की रसीद कटवाने को लेकर एक कार चालक की टोल कर्मियों से कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए दिखाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह नूरपुर से वाया धामपुर होते हुए कार से नगीना जा रहा था। जब वह ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो रसीद कटवाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारी कुलदीप व उसके कई साथियों ने उसके साथ न केवल बदसलूकी की बल्कि लाठी-डंडों के साथ उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें उसे काफी चोटें भी आई हैं। उसने कुलदीप और उसके साथियों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारी कुलदीप ने शकील अहमद पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन