फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Fake and sub-standard medicines are being given to patients, case against 5 pharmaceutical companies

UP News: मरीजों को दी जा रहीं नकली दवाएं, पांच कंपनियों पर मुकदमा, जानें कौन सी हैं दवाएं

Fri, 23 Aug 2024 05:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

नकली दवाइयां पाए जाने पर पांच दवा कंपनियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी पांच अन्य दवा कंपनियों पर केस दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
UP News: Fake and sub-standard medicines are being given to patients, case against 5 pharmaceutical companies
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में लगातार दवाइयां जांच में अधोमानक और नकली आ रही हैं। इसके चलते अब औषधि निरीक्षक ने पांच दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया है। साथ ही एक मेडिकल संचालक पर नार्कोटिक्स अधिनियम के तहत मकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन






 

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि जेएमएम फॉर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड सिरमोर में बनी सिफेक्सिमा-100 डीएस दवाई जांच में अधोमानक मिली। नेक्टर हर्बस ड्रग्स, कोटद्वार में बनी डिक्जोस-पी टेबलेट भी अधोमानक पाई गई। इसके अलावा माइटक्सिम-200 डीटी दवा भी जांच में अधोमानक निकली। जो डैक्सीन फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सोलन में बनी थी। वहीं मेरोपेनेम इंजेक्शन का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। यह इंजेक्शन क्योरहेल्थ फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड, सोलन की कंपनी में बना था। जांच में अधोमानक आने पर कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, औषधि निरीक्षक ने धामपुर के मोहल्ला वाडवान निवासी संदीप कुमार चौहान पर नार्कोटिक्स दवा मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले भी पांच दवा कंपनियों के खिलाफ वाद दायर किया गया था। औषधि निरीक्षक उमेश भारती का कहना है कि जिले में लगताार दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नमूने अधोमानक और नकली आने पर वाद दायर किया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed