फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Attack on storytellers in Bijnor, stone pelting on police, two inspectors injured, tension in village

UP News: बिजनौर में कथावाचकों पर हमला, पुलिस पर पथराव, दो दरोगा घायल, गांव में तनाव

Tue, 15 Oct 2024 06:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 06:49 PM IST
सार

सैंदवार निवासी दीपिका शर्मा अपनी पार्टी के साथ भागवत कथा करने के लिए गांव चौंकपुरी पहुंची थी। चौंकपुरी के तरुण कुमार ने शराब के नशे में पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
UP News: Attack on storytellers in Bijnor, stone pelting on police, two inspectors injured, tension in village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हीमपुर दीपा के चौंकपुरी गांव में हिस्ट्रीशीटर ने शराब के नशे में महिला कथावाचकों की कार पर पथराव कर दिया। आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया। गाड़ियों पर पथराव किया। इसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। पत्थर लगने से दो दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

सोमवार की शाम गांव सैंदवार निवासी दीपिका शर्मा पत्नी प्रशांत दत्त शर्मा अपनी पार्टी के साथ भागवत कथा करने के लिए गांव चौंकपुरी पहुंची थी। तभी चौंकपुरी के रहने वाले तरुण कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह ने शराब के नशे में उनकी कार पर पथराव कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कथावाचकों ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के साथ भी तरुण ने अभद्रता की और गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस पर हमला होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के गांव में पहुंची। मगर, आरोपी हमलावर बना रहा। पुलिस पर किए गए पथराव में दरोगा कुलवीर सिंह और दरोगा जगत सिंह चोटिल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
 
विज्ञापन

एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि तरुण हीमपुर दीपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed