{"_id":"643d0cce63817e17e802426a","slug":"up-news-a-young-man-died-in-suspicious-circumstances-in-bijnor-district-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हालत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने बताया- मौत का ये बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हालत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने बताया- मौत का ये बड़ा कारण
Mon, 17 Apr 2023 02:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:39 PM IST
सार
Bijnor News : एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को मौत का बड़ा कारण बताया।
विज्ञापन
युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के शेरकोट में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक का शव देर रात मुस्लिम स्कूल के निकट मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक नशे का आदी था। दो दिन पहले उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने और अधिक नशा किया। परिजनों का कहना है कि अधिक नशा करने ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला काजियान के लोगों ने बताया कि खुर्शीद का 29 वर्षीय पुत्र समीर अक्सर नशा करता था। नशा अधिक करने के कारण उसके परिजन भी समीर से नाराज थे। परिजनों ने उसे डांट दिया था। जिससे वह नाराज हो गया और इसी नाराजगी के कारण उसने भनोटी मार्ग पर मुस्लिम फंड स्कूल के पास जाकर और अधिक नशा किया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष किरण पाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों द्वरा दी गई तहरीर में भी नशे की बात का जिक्र किया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नशे की वजह से ही उन्होंने समीर की शादी भी नहीं की थी। कहा कि उनका पुत्र नशे का आदी था, जिस कारण उसकी मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: UP : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली- चेयरमैनी-मेंबरी नहीं चाहिए मेरा लाल लौटा दो