फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: A student tried to attack the principal with a pistol in a school in Najibabad of Bijnor

स्कूल में दहशत: छात्र ने प्रधानाचार्य पर तानी पिस्टल, फिर धक्का देकर स्कूल से फरार, ये रही बड़ी वजह

Tue, 24 Aug 2021 12:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 PM IST
सार

प्रधानाचार्य ने ड्रेस और हेयर स्टाइल को लेकर छात्र को डांटा था। इसी बात को लेकर छात्र ने पहले प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी और फिर धक्का देकर भाग गया।

विज्ञापन
UP News: A student tried to attack the principal with a pistol in a school in Najibabad of Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में भागूवाला के जीआईसी इंटर कॉलेज में एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी। इसके बाद छात्र प्रधानाचार्य को धक्का देकर स्कूल से भाग गया। प्रधानाचार्य ने इस मामले में मंडावली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को देखकर अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जीआईसी इंटर कॉलेज में प्रार्थना स्थल पर हेयर स्टाइल और वेशभूषा को लेकर डांटने पर एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर पिस्टल तान दी। पिस्टल देखकर विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मंगलवार सुबह स्कूल में छात्र-छात्राएं पहुंचे। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने प्रार्थना स्थल पर एक छात्र को हेयर स्टाइल और उसकी अजीबो-गरीब वेशभूषा को देखकर पूछताछ की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्र को डांट भी दिया। प्रधानाचार्य की डांट सुनकर गुस्साए छात्र ने पहले प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद बाहर से पिस्टल लाकर तान दी। छात्र के हाथ में पिस्टल देखकर स्टॉफ और सभी छात्र घबरा गए।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र बाइक लेकर स्कूल से भाग गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र का हेयर स्टाइल अजीब था और हाथों में कई अंगूठियां पहनी हुई थी। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने स्टॉफ और छात्रों से उस युवक के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में युवक की पहचान गांव करौली निवासी साजन पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह 9ः20 बजे की है। उन्होंने मंडावली पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed