फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Live theft captured on camera in Bijnor, one lakh rupees and half a kilo of silver coins theft in six

UP: बिजनौर में कैमरे में कैद हुई लाइव चोरी, छह मिनट में समेट दिए एक लाख रुपये और आधा किलो चांदी के सिक्के

Wed, 27 Nov 2024 06:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 27 Nov 2024 06:48 PM IST
सार

दोनों चोरों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Live theft captured on camera in Bijnor, one lakh rupees and half a kilo of silver coins theft in six
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित पशु आहार केंद्र में घुसकर दो चोर गल्ले से एक लाख रुपये और आधा किलो चांदी के सिक्के ले गए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

 

अफजलगढ़ में कालागढ़ मार्ग पर धारीवाल पशु आहार केंद्र के नाम से दुकान है। मालिक पप्पू मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय दो चोर पीछे की ओर से पशु आहार केंद्र में घुसे और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी, आधा किलो चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। दुकान स्वामी पप्पू ने बताया कि चांदी के सिक्के उन्हें स्कीम में आहार के साथ प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed