{"_id":"6af436cec8aedb44ab0604a5","slug":"up-leopard-attacks-family-on-a-motorcycle-in-bijnor-husband-wife-and-three-children-injured-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में बाइक सवार परिवार पर तेंदुए ने किया हमला, पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल; एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में बाइक सवार परिवार पर तेंदुए ने किया हमला, पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल; एक की हालत नाजुक
Wed, 11 Nov 2026 03:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:05 PM IST
सार
Bijnor News: ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी ममता और तीन बच्चों के साथ भैया दूज मनाने ससुराल जा रहे थे। ग्राम महमूदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास तेंदुए ने परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा। तेंदुए ने चेहरा बुरी तरह जख्मी कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर गुलदार (तेंदुए) ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी सुशील कुमार पुत्र सोहन अपनी पत्नी ममता, पुत्रियों कनक और श्रुति तथा पुत्र विवांश के साथ भैया दूज मनाने ससुराल जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी बाइक नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा के रास्ते से गुजरते हुए ग्राम महमूदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची। तभी अचानक पास के खेत से निकलकर आए गुलदार ने चलती बाइक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक हुए हमले से पूरा परिवार बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही गुलदार ने दोबारा उन पर झपटने का प्रयास किया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने और साहस दिखाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
हमले में सुशील कुमार, उनकी पत्नी ममता और तीनों बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने और जंगल के रास्तों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी को जानकारी नहीं
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। घटना की जानकारी की जा रही है।
ये भी देखें...
बिजनौर: प्रेमिका का गला घोंटा, फिर चाकू से काट दिया, शादी की जिद पर अड़ी थी; पत्नी के सामने बोली- गर्भवती हूं
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। घटना की जानकारी की जा रही है।
ये भी देखें...
बिजनौर: प्रेमिका का गला घोंटा, फिर चाकू से काट दिया, शादी की जिद पर अड़ी थी; पत्नी के सामने बोली- गर्भवती हूं