{"_id":"619638ab12668329b228c5ef","slug":"up-human-chain-formed-for-voter-awareness-in-bijnor-rally-taken-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में मतदाता जागरुकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में मतदाता जागरुकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला, निकाली रैली
Thu, 18 Nov 2021 04:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Nov 2021 04:57 PM IST
सार
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें स्वीप भी प्रमुख है। इस कार्यक्रम के तहत बिजनौर के किसान इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई और मानव श्रृंखला बनाई गई।
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतंत्र में मतदाता को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उनमे एक कार्यक्रम है स्वीप। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी ने बताया कि कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छात्र- छात्राओं ने खड़े होकर "मतदान" लिखकर मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: हस्तिनापुर के लिए सपा में महाभारत, कांग्रेस और आप की सक्रियता ने बढ़ाई बेचैनी
विज्ञापन
इसके पहले सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं द्वारा "मतदान मेरा कर्तव्य, मेरा अधिकार" विषय पर पोस्टर बनाए गए। इसके बाद पोस्टरों के साथ सेल्फी ली गई।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली का भी आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला व रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो" आदि नारे लगाए। साथ ही उनके हाथों में जागरुकता के संदेश लिखी तख्तियां थीं। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि, सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार,पूनम चौधरी, ओमकार सिंह, सिरिल रमन, उदयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह और पुष्पेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।