फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: reputation of many veterans is at stake in the election struggle, a hat-trick pressure on someone

UP Election 2022 : चुनावी संग्राम में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, कहीं रसूख की लड़ाई, किसी पर हैट्रिक का दबाव

Mon, 31 Jan 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Jan 2022 12:01 PM IST
सार

सदर सीट से मैदान में उतरीं कुंवरानी रुचि वीरा वोटर को मनाने के लिए हर संभव कोशिश में लगी हैं। सपा और रालोद से राजनीति में पहचान बनाने के बाद उन्हीं दलों के वोटर को मनाना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
UP Election 2022: reputation of many veterans is at stake in the election struggle, a hat-trick pressure on someone
शाहनवाज खलील, रूचिवीरा, भारतेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूं तो चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों का दावा है कि वह अपने क्षेत्र के अगले विधायक होंगे। बिजनौर में विधायक बनने के लिए हर फार्मूले पर काम किया जा रहा है, लेकिन विधायक का ताज किसके सिर पर होगा यह तो मतदाता का मन बता सकता है या फिर 10 मार्च को ईवीएम से निकलने वाले परिणाम बताएंगे। उधर, चुनावी संग्राम में उतरे कई उम्मीदवारों के लिए नतीजे उनके राजनैतिक भविष्य के लिए अहम होंगे। ये परिणाम उनका अगला राजनीतिक भविष्य तय कर सकते हैं। मंत्री से लेकर सांसद और दो-दो, तीन बार विधायक रह चुके उम्मीदवारों पर अपने राजनीतिक कॅरियर को बचाने का दबाव है।  
विज्ञापन


भारतेंद्र, अशोक, रुचि की प्रतिष्ठा दांव पर
साहनपुर रियासत के राजा भारतेंद्र सिंह के नाम राजनीति का लंबा सफर है, मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद वह जातीय समीकरण में उलझी नजीबाबाद सीट से मैदान में हैं। वह अपनी पारंपरिक बिजनौर सदर सीट को छोड़कर नजीबाबाद में भाग्य आजमाने उतरे हैं, जहां उन पर जीत का बड़ा दबाव माना जा रहा है। यही कुछ तस्वीर धामपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे अशोक राणा की भी है, बसपा और भाजपा सरकार में विधायक रहने के बाद अब उन्हें फिर से विधानसभा पहुंचने के लिए लंबी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सदर सीट से मैदान में उतरीं कुंवरानी रुचि वीरा वोटर को मनाने के लिए हर संभव कोशिश में लगी हैं। सपा और रालोद से राजनीति में पहचान बनाने के बाद उन्हीं दलों के वोटर को मनाना बड़ी चुनौती है। साल 2014 के उपचुनाव से विधायक बनने के बाद एक प्रभावशाली महिला नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं रुचि वीरा को 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से भी सफलता नहीं मिली, उससे पहले साल 2017 में भी उन्हें विधानसभा जाने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तसलीम, मनोज और ओमकुमार पर हैट्रिक दबाव
हैट्रिक बनाने का दबाव बिजनौर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर फिर से मैदान में नजीबाबाद से विधायक तसलीम अहमद, नगीना से मनोज पारस और नहटौर से ओम कुमार लगातार दो बार से विधायक हैं। तीनों का फिर से विधानसभा में जाने का सपना है, मगर 10 साल तक की गई लंबी सेवा में नाराज माने जा रहे वोटरों को मनाना तीनों के लिए बड़ी चुनौती है। क्योंकि तीनों के सामने वर्तमान चुनाव में समीकरण अलग-अलग हैं।

ओमवेश, मूलचंद, गाजी के रसूख की लड़ाई
साल 2002 के मुलायम यादव की सरकार में गन्ना मंत्री बनने के बाद जिले के प्रभावशाली नेताओं में नाम रखने वाले स्वामी ओमवेश अपनी पारंपरिक चांदपुर विधानसभा सीट से लंबे समय बाद मैदान में हैं।

ओमवेश को 2007 के चुनाव के बाद वोटर और राजनीतिक दलों ने सहारा नहीं दिया, यह चुनाव उनके लिए सबसे अहम माना जा रहा है। कुछ यही हाल धामपुर विधानसभा सीट से सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए मूलचंद चौहान का भी है, लंबे समय तक सपा में रहने के बाद एन वक्त पर पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।

यह चुनाव उनके लिए कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने विधानसभा जाने के लिए सपा छोड़ने में देरी नहीं की, लेकिन उनके सामने जातीय समीकरण चुनौती बने हुए हैं। वहीं, बढ़ापुर से बसपा के साथ मैदान में उतरे मोहम्मद गाजी को भी मतदाताओं से बड़ी उम्मीद है। बसपा सरकार में प्रभावशाली विधायकों के साथ चर्चाओं में रहने के बाद मोहम्मद गाजी को 2012 में धामपुर विधानसभा सीट के वोटरों ने मायूस किया था।

नीरज, सीपी सिंह, शाहनवाज की एंट्री दमदार
बिजनौर सदर सीट से गठबंधन उम्मीदवार डॉ. नीरज चौधरी पेशे से डॉक्टर हैं। यूं तो उनके पिता तेजपाल सिंह विधायक और मंत्री रह चुके हैं, मगर नीरज चौधरी को राजनीति का ककहरा सीखना बाकी है। यह चुनाव इनके लिए राजनीतिक एंट्री है। वहीं, नूरपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे सीपी सिंह एक प्रमुख व्यवसायी के तौर पर जाने जाते हैं। नजीबाबाद सीट से बसपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे राजनीति के धुरंधर रहे नगीना चेयरमैन स्वर्गीय खलीलुर्रहमान के बेटे शाहनवाज खलील पर राजनीति में अपनी पहचान बनाने का पहला मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed