फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: Two accused arrested with a truck by police in encounter in Bijnor

बिजनौर में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी दबोचे, ट्रक चोरी करने के लिए कार में घूमता था ये शातिर

Thu, 31 Mar 2022 05:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 05:54 PM IST
सार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से एक ट्रक भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
UP Crime News: Two accused arrested with a truck by police in encounter in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी दबोचे गए, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


बदमाश ऐसे चोरी करते थे ट्रक
सड़क किनारे खड़े ट्रकों को चोरी करने के लिए मुजफ्फरनगर का एक हिस्ट्रीशीटर कार में घूमता था। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर और उसके एक साथी को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। चोरी हुआ एक ट्रक बरामद कर लिया गया है। हालांकि दूसरा ट्रक पंजाब ले जाकर बेचा जा चुका है, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने का खुलासा किया। बताया कि हल्दौर पुलिस ने चोर गिरोह के सरगना और मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर गुलशन पुत्र मोहम्मद आमिर निवासी गांव चितौड़ा थाना जानसठ और प्रमोद पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव अलावलपुर नैनू बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया गुलशन लाल रंग की कार में सवार था। जबकि प्रमोद ट्रक चला रहा था। इनका एक साथी मोबिन निवासी गांव बघरा, तितावी मुजफ्फरनगर भाग निकला। बरामद हुआ दस टायरा ट्रक नगीना के क्षेत्र के गांव बलेड़ी के पास 13 मार्च को चोरी हुआ निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें

इस ट्रक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर बेचने के लिए ले जाया रहा था। इन्हीं आरोपियों ने झालू से भी 27 फरवरी की रात ट्रक चोरी किया, जिसे पंजाब में ले जाकर बेचा जा चुका है। पुलिस इस ट्रक को भी बरामद करने के प्रयास में लगी है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार बरामद की गई। 

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, एसआई हरीश कुमार और स्वाट निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी और एसआई जर्रार हुसैन ने चोरों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी
 
लाल रंग की कार की तलाश में थी पुलिस
करीब चार दिन पहले पुलिस को यह अनुमान हो गया था कि लाल रंग की कार में बदमाश या चोर घूम रहे हैं। जिसके चलते सभी थानों को मैसेज कर कार के बारे में जानकारी एसपी की ओर से दे दी गई थी। नाकों और चौराहों पर लाल रंग की कार पर विशेष निगाह रखी जा रही थी। अब हल्दौर पुलिस ने गोलबाग चौराहे के पास एक लाल रंग की क्वीड कार को रोकना चाहा। आरोपी ने कार रोकने के बजाय पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम तो सूझबूझ से बच गई, लेकिन आरोपियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। साथ में चल रहा एक ट्रक भी मार्ग बाधित होने पर रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed