{"_id":"64b010311a1b5022f204ab75","slug":"up-broken-power-line-got-entangled-in-dak-kanwar-in-bijnor-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में टला बड़ा हादसा, डाक कांवड़ में उलझकर टूटी बिजली लाइन, दौड़ रहा था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में टला बड़ा हादसा, डाक कांवड़ में उलझकर टूटी बिजली लाइन, दौड़ रहा था करंट
Thu, 13 Jul 2023 08:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को बड़ा हादसा हाने से टल गया। यहां डाक कांवड़ में उलझकर बिजली लाइन टूटकर गिर पड़ी। वहीं लाइन में करंट दौड़ रहा था। तार जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। पुलिस ने तुरंत रास्ता बंद कराकर तार को हटवाया।
विज्ञापन
Bijnor News
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों के वाहन में उलझकर बिजली लाइन के तार टूट गए। तार सड़क पर गिरे तो आनन फानन में पुलिस ने बैरियर लगाकर बिजनौर मंडावर रोड को बंद करा दिया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार की शाम डाक कांवड़ियों का जत्था बिजनौर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जजी चौराहे के पास मंडावर मार्ग पर इनके वाहन में उलझकर बिजली लाइन के तार टूट गए। जिनमें करंट दौड़ रहा था। तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। जिनमें चिंगारी भी निकली।
गनीमत रही कि कोई शिवभक्त या राहगीर इन तारों की चपेट में नहीं आया। उधर तारों में करंट चालू देख पुलिस ने रास्ते में तुरंत ही बैरियर लगा दिए। करीब पंद्रह मिनट तक बिजनौर मंडावर रोड बंद रही। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए तारों को हटवाया और यातायात चालू कराया गया।