फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board Exam: This time marks will be given in Hindi also like Mathematics

यूपी बोर्ड परीक्षा : हिंदी में भी इस बार गणित की तरह मिलेंगे अंक

Mon, 06 Feb 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: This time marks will be given in Hindi also like Mathematics
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में अब हिन्दी में भी अंक बटोरना आसान रहेगा। दरअसल, हिन्दी में गणित की तरह स्कोरिंग रहेगी। यदि विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों के सुझावों को दृष्टिगत रखते हुए तैयारी करें तो विशेष योग्यता अंक आसानी से आ सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रधानाचार्या एवं इंटर कक्षाओं को हिंदी विषय पढ़ाने वाली डाॅ. निर्मला शर्मा के अनुसार इंटर में हिंदी व सामान्य हिंदी दो पेपर होते हैं। पेपर 100 अंक का होता है। परीक्षा 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम में से ही होगी। दोनों प्रश्नपत्र में गद्य, कथा काव्य और व्याकरण में कोर्स कम किया है। पेपर एनसीईआरटी आधारित होगा। बताया कि खंड व काव्य के इतिहास से संबंधित अतिलघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। विद्यार्थी गद्य व काव्य के पाठ के लेखकों के नाम अच्छी तरह दोहराएं। क्योंकि अवतरणों में से ही लघु उत्तरीय व अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। दीर्घ प्रश्न नाटक, कथा व खंड काव्य से आएंगे। प्रश्नों का उत्तर 80 शब्दों में ही देना है। सारगर्भित भाषा लिखें।
विज्ञापन



पत्र लेखन में विषय वस्तु का सही चयन जरूरी
डॉ. निर्मला शर्मा के अनुसार इंटर सामान्य हिंदी के पेपर में पत्र लेखन आता है। टू दी प्वाइंट लिखने पर पूरे नंबर मिलते हैं। पत्र लेखन में प्रारंभ, अंत व विषय वस्तु के अंक अलग-अलग होते हैं। प्रश्न को समझकर विषय वस्तु का चयन करें। प्रश्न का जितना जवाब, जो जवाब मांगा गया हो उतना ही लिखें। अनावश्यक समय बर्बाद नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है परीक्षा के लिए जरूरी

- लेखक व कवियों की जीवनी भाषा, शैली व रचना सहित याद करें।
- व्याकरण के सूत्रों व नियमों को समझें, रटे नहीं।
- वर्तनी व सुलेख का ध्यान रखें।
- निबंध के शीर्षक को अच्छी तरह समझें, विषय वस्तु समझकर उत्तर लिखें।
- पेपर की तैयारी सवालों के लिए आवंटित अंकों में के अनुसार करें।
- व्याकरण सूत्रों को रोजाना दोहराएं।
- हिंदी विषय पढ़ाई की तारतम्यता परीक्षा तक बनाए रखें
- हिंदी का पेपर में समय प्रबंधन जरूरी है।
- बोर्ड द्वारा जारी विषय के माॅडल पेपर देखें।
- प्रश्न का जवाब देने में शब्द सीमा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed