फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board Exam: CCTV cameras of examination centers will continue continuously

यूपी बोर्ड परीक्षा : लगातार जारी रहेंगे परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे

Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: CCTV cameras of examination centers will continue continuously
- परीक्षा केंद्रों के कैमरे लगातार चालू रखने की दी गई हिदायत
विज्ञापन




- 90,000 से अधिक विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा



- डीएम अंकित अग्रवाल ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा




संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पांच दिन बाद शुरू हो रही है। प्रशासन की तैयारी पूरी है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए।





बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। 90 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शासन ने जिला अमरोहा के डायट प्राचार्य/ उपनिदेशक को जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ होनी है। सीसीटीवी कैमरे चालू रहने चाहिए। कोई परेशानी होने पर तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन




डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि जिले को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सचल दल गठित करके उनका परीक्षा की दोनों पाली में भ्रमण का चार्ट तैयार किया गया है। परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था है। जिले, मंडल व राज्य स्तर से सतत निगरानी होगी। जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन










ये है नकलविहीन परीक्षा के लिए इंतजाम



1- परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे। 24 घंटे रहेंगे चालू।



2- उत्तर पुस्तिकाओं के यूनिक कोड।



3- केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात।



4- पेपर लिफाफे स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कैमरे की निगरानी में खुलेंगे।



5- पेपर और काॅपी डबल लाक में। सशस्त्र पुलिस का पहरा रहेगा।



6- एसडीएम बने जोनल मजिस्ट्रेट।



7- सचल दलों का लगातार मूवमेंट।





8- केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में आने जाने का समय होगा दर्ज।





9- परीक्षा केंद्रों का रात्रि निरीक्षण ।



10 - परीक्षा बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल की कैमरों से निगरानी।







परीक्षा व्यवस्था एक नजर में



परीक्षा केंद्र -124

जोनल मजिस्ट्रेट -05

सेक्टर मजिस्ट्रेट - 19

कक्ष निरीक्षक - 3500

स्टेटिक मजिस्ट्रेट -124

सचल दल 06

केंद्र व्यवस्थापक 124

इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हाईस्कूल - 49606

इंटरमीडिएट -41825

कुल परीक्षार्थी 91431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed