UP: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News : बिजनौर में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विस्तार
बिजनौर में पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि शाहलीपुर कोटरा के रहने वाले नीटू (35) पुत्र प्रताप सिंह की बढ़ापुर पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई। नीटू के खिलाफ उसकी पत्नी सरिता ने मारपीट करने का केस दर्ज कराया था।
इसी रिपोर्ट के आधार पर बढ़ापुर पुलिस मंगलवार शाम को उसे गिरफ्तार कर थाने लाई थी। वहीं, थाने में ही उसकी हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह पांच बजे उसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
इसके बाद सुबह सात बजे बढ़ापुर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उस समय वह नशे की हालत में था।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के न कांपे हाथ: छोटे भाई को दी ऐसी मौत, दहल उठा लोगों का दिल, बाथरूम में पड़ी मिली लाश