फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: A young man died after being hit by a train in Najibabad of Bijnor

Bijnor: स्वतंत्रता दिवस के दिन युवक की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, इस वजह से हुआ हादसा

Tue, 15 Aug 2023 05:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

Bijnor News : रिंकू 15 अगस्त को दोपहर में नजीबाबाद से कोटद्वार दिशा में जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
UP: A young man died after being hit by a train in Najibabad of Bijnor
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। फल का ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले गूंगे-बहरे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सिविल पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


मोहल्ला कछियाना निवासी 22 वर्षीय रिंकू भारत सिनेमा चौराहे पर फल का ठेला लगाता था। बचपन से ही गूंगा और बहरा रिंकू 15 अगस्त को दोपहर में नजीबाबाद से कोटद्वार दिशा में जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिंकू रेल लाइन के पास बैठा कोल्ड ड्रिंक पी रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई। एक वृद्ध ने शोर मचाया लेकिन, वह सुन नहीं पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: शहीद स्मारक से निकली बाइक रैली, फिर देश के सम्मान में 200 से ज्यादा चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से रिंकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय उप-निरीक्षक रामवीर शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि रिंकू के तीन अन्य भाई हैं, जिनमें से दो अन्य भाई भी गूंगे और बहरे हैं।

यह भी पढ़ें: वकील का कारनामा: थाने में भेजी सीएम योगी-एसटीएफ चीफ को मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अतीक के नाम से रची ये साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed