फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Drugs Department conducted raids on four blood centers in the district.

Bijnor News: जिले के चार रक्त केंद्रों पर औषधि विभाग ने मारा छापा

Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Drugs Department conducted raids on four blood centers in the district.
नगीना चैरिटेबल रक्त केंद्र की जांच करने पहुंचे औषधि निरीक्षक। स्रोत अधिकारी
-मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर के औषधि निरीक्षक ने की जांच-कल्चर टेस्टिंग नहीं कराने सहित मिली कई कमियां, भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के चार रक्त केंद्रों पर मंगलवार को मंडल की औषधि विभाग की टीम ने छापा रहा। निरीक्षण में रक्त केंद्रों पर कल्चर टेस्टिंग नहीं कराने सहित अन्य कमियां मिली। टीम ने जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।

औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में रक्त केंद्रों पर रक्त रखने की व्यवस्था परखी गई। अमरोहा की औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बिजनौर के यशवंती चैरिटेबल रक्त केंद्र, संभल के औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने चांदपुर के लाइफ लाइन रक्त केंद्र, मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने स्योहारा धरमंदा चैरिटेबल और बिजनौर औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने नगीना चैरिटेबल रक्त केंद्र की जांच की। टीम ने एक साल के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने एलाइजा जांच, रक्त रखने की गुणवत्ता, जांच गुणवत्ता, ब्लड ट्रांसफर रिकॉर्ड, कंपोनेंट तैयार करने की प्रक्रिया, तकनीकी स्टाफ सहित अन्य बिंदुओं की जांच की। जांच में ब्लड बैग की गुणवत्ता, कल्चर टेस्टिंग नहीं कराने जैसी कमियां मिलीं। बता दें कि 100 यूनिट ब्लड में एक यूनिट ब्लड कल्चर टेस्टिंग के भेजना अनिवार्य है।
विज्ञापन

----
रक्त केंद्रों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बिजनौर में इससे पहले अगस्त माह में तीन रक्त केंद्रों पर कार्रवाई हो चुकी है। औषधि निरीक्षक ने बिजनौर चैरिटेबल रक्त केंद्र, नजीबाबाद के गुरु नानक देव रक्त केंद्र, धामपुर के आयुष्मान रक्त केंद्र की जांच की थी। रिकॉर्ड में कमी मिलने पर इन रक्त केंद्रों पर रक्त के लेन-देन पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन::
मंडल के अलग-अलग औषधि निरीक्षक ने जिले के चार रक्त केंद्रों की जांच की। जांच में छोटी-छोटी कमियां मिली हैं। जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। - पीयूष शर्मा, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed