Bijnor: पल भर में उजाड़ ली दुनिया, महिला ने मासूम बेटी के साथ उठाया दर्दनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News : एक महिला ने पल भर में अपनी और मासूम बेटी की दुनिया उजाड़ ली। महिला और मासूम बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में चार साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस दौरान सामने से आ रही मालगाड़ी से कटकर मां बेटी की मौत हो गई। महिला द्वारा बेटी के साथ आत्महत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गमगीन माहौल में मां-बेटी के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
बताया गया कि आत्महत्या किए जाने की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी। हालांकि गृह क्लेश के चलते ऐसा करना माना जा रहा है।
सहसपुर में मेवा नवादा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक महिला अपनी गोद में चार साल की बच्ची को लेकर ट्रैक पर खड़ी हो गई। तभी अप दिशा में जा रही मालगाड़ी आ गई, जिससे कटकर महिला और उसकी बेटी की मौत हुई। महिला की शिनाख्त सबा इकबाल पुत्री काजी इकबाल के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
बताया गया कि सबा इकबाल का निकाह छह वर्ष पहले आयाज निवासी मोहल्ला मोलवियान सहसपुर से हुआ। वहीं दो वर्ष के बाद तलाक हो गया। इस तलाक के बाद चार साल पहले सबा इकबाल का दूसरा निकाह ओसामा रईस पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला मोलवियान सहसपुर से हुआ। दूसरे पति के संग सबा इकबाल अपनी चार साल की बेटी आरिफा के साथ रहती थी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी
बताया गया कि आरिफा को उसके पहले पति से बेटी थी। पारिवारिक कलह के चलते शबा ने अपनी बेटी आरिफा के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर लिया। हालांकि परिजनों के आग्रह पर दोनों शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए। देर शाम गमगीन माहौल में मां-बेटी के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए।