दर्दनाक: 10वीं की छात्रा को रोडवेज बस ने कुचला, ट्यूशन से लौट रही थी घर, परिवार में मचा कोहराम
Accident in Bijnor : बिजनौर में रोडवेज बस ने 10वीं की छात्रा को कुचल दिया।छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में कोतवाली देहात से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद छात्रा की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर सहारन निवासी तनुष्का (17) पुत्री रिंकू जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। तनुष्का मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कस्बा कोतवाली देहात में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। जैसे ही वह गांव गौसपुर तिराहा केकेटी पॉइंट पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से जा रही अमरोहा डिपो की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्रा के ऊपर बस का पहिया उतर गया। छात्रा को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी
हायर सेंटर से मेरठ ले जाते समय मीरापुर के पास छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना