{"_id":"621a787e0c9f4820b66bb8a5","slug":"unseasonal-rain-increased-cold-again-bijnor-news-mrt578497991","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट, बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से फिर बढ़ी ठंड
बिजनौर। मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट बदल ली है। शुक्रवार देर रात से जिले में शुरू हुई बारिश, दोपहर 12 बजे तक रुक-रुककर पड़ती रही। इसके साथ ही जिले में चल रही सर्द हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को जिले में 19.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही रविवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।
बारिश पड़ने से जिले में ठंड बढ़ गई है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे से रुक-रुककर बारिश पड़ रही है। सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जिसकी वजह से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वैदर डॉट कॉम के अनुसार जिले में हवा 28.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सुबह 10 बजे हल्की धूप निकली, उसके बार फिर से बारिश होने लगी। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। नगीना वैधशाला के प्रेषक सतीश कुमार के अनुसार रविवार को भी जिले में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।

बिजनौर में बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन