{"_id":"6a28680775b993d45f09af19","slug":"unknown-pools-are-taking-lives-lives-are-drowning-in-the-whirlpools-of-rivers-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-181831-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जान ले रहे अनजाने कुंड, नदियों के भंवर में डूब रही जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जान ले रहे अनजाने कुंड, नदियों के भंवर में डूब रही जिंदगी
विज्ञापन
बिजनौर। नदियों के भंवर में जिंदगी डूब रही है, अनजाने कुंड जानलेवा बन रहे हैं। दरअसल जून की तपती दोपहरी में गर्मी से बचने के लिए युवा नदियों में स्नान नहाना पसंद कर रहे हैं। मगर बिना घाट वाली जगहों पर नदियों में छलांग लगाना भारी पड़ रहा है। सात दिन के भीतर ही तीन किशोर पानी में डूब गए जबकि चार को बमुश्किल बचाया गया। ताजा मामला खो नदी में बने कुंड में दस साल के बालक की डूबने से मौत का है। पहले भी लोग डूबे हैं।
केस नंबर एक::
तीन जून 2026 को बालावाली के पास गंगा नदी में शहबाज और दिलशाद निवासी गांव भरुका गोपालपुर डूब गए थे। ये दोनों किशोर चंडीगढ़ में फर्नीचर का काम करते थे जोकि ईद के त्योहार पर घर आए। गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई थी।
केस नंबर दो :::
10 सितंबर 2025 को खो बैराज पर रौनक, छोटू और सीनू नहाने और मछली पकड़ने के दौरानगहरे पानी में डूब गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शवों को खो बैराज के पास से बरामद किया था।
विज्ञापन
केस नंबर तीन:::
23 मई 2025 को मंडावर क्षेत्र के मीरजापुर गंगा खादर में गर्मी से राहत पाने के लिए समीर (17) और तनवीर (16) नहाने गए। जोकि अचानक गहरे पानी और कुंड में चले गए, इन दोनों दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी।
केस नंबर चार
17 जून 2024 को स्योहारा क्षेत्र के खो बैराज पर गर्मी से राहत पाने के लिए मुकरपुरी निवासी सगे भाई अयान और फरमान नहाने गए। जब ये गहरे पानी में डूबने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए उनके चाचा आसिफ ने भी नदी में छलांग लगा दी थी। तब तीनों की डूबने से मौत हो गई थी।