{"_id":"6662273dd8819d69e90ead94","slug":"unknown-persons-body-found-hanging-from-a-tree-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108716-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक व्यक्ति ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को व्यक्ति की जेब से बिहार से अंबाला तक जाने का रेलवे टिकट मिला है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
नजीबाबाद पुलिस को बृहस्पतिवार को आदर्श नगर रेलवे कॉलोनी के निकट एक शीशम के पेड़ से व्यक्ति के फांसी लगाकर लटके होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस को व्यक्ति की जेब से बिहार से अंबाला तक जाने का एक रेल टिकट मिला है। पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति बिहार से अंबाला की तरफ जा रहा था। व्यक्ति नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर किस कारण उतरा और फांसी क्यों लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति ने जिस पेड़ से फांसी लगाई है, उसके नीचे एक कार भी खड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद