फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   University formed committee to settle complaints

विश्वविद्यालय ने परीक्षाफल संबंधी शिकायतों के निपटारे को समिति बनाई

Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
University formed committee to settle complaints
University formed committee to settle complaints
विश्वविद्यालय ने शिकायतों के निपटारे के लिए समिति बनाई
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विवि ने छात्रों के परीक्षाफल संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए समिति गठित की है। विश्वविद्यालय ने समस्याओं को भेजने के लिए मेल आईडी जारी की है। छात्र अपनी शिकायत सात अक्तूबर तक कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से 25 सितंबर को परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षाफल के विषय में शिकायत की थी। कहा गया था कि अनेक छात्र वर्ष 2021 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रों की शिकायतों पर कुल 143 उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया गया है। बताया कि पुनर्मूल्यांकन में कोई भी अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सका है। छात्रों ने 29 सितंबर को भी परीक्षाफल संबंधी शिकायत की है। विश्वविद्यालय ने छात्रों की परीक्षाफल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। समिति में मनुदत्त शंखधार, रविकांत भारती, संजीव कुमार, प्रेम किशोर नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाफल संबंधी शिकायत इस मेल पर करें
डा. अमित सिंह ने बताया कि छात्रों की परीक्षाफल संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए मेल आईडी जारी की गई है। छात्र complaint mjpru.ac.in पर अपनी शिकायत भेजें। साथ ही सात अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में समिति सदस्यों से विश्वविद्यालय समय में मिलकर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed