{"_id":"6154b2198ebc3e058b3519fe","slug":"university-formed-committee-to-settle-complaints-bijnor-news-mrt558477667","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय ने परीक्षाफल संबंधी शिकायतों के निपटारे को समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय ने परीक्षाफल संबंधी शिकायतों के निपटारे को समिति बनाई
विज्ञापन
University formed committee to settle complaints
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने शिकायतों के निपटारे के लिए समिति बनाई
बिजनौर। रुहेलखंड विवि ने छात्रों के परीक्षाफल संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए समिति गठित की है। विश्वविद्यालय ने समस्याओं को भेजने के लिए मेल आईडी जारी की है। छात्र अपनी शिकायत सात अक्तूबर तक कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से 25 सितंबर को परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षाफल के विषय में शिकायत की थी। कहा गया था कि अनेक छात्र वर्ष 2021 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर दिए गए हैं।
छात्रों की शिकायतों पर कुल 143 उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया गया है। बताया कि पुनर्मूल्यांकन में कोई भी अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सका है। छात्रों ने 29 सितंबर को भी परीक्षाफल संबंधी शिकायत की है। विश्वविद्यालय ने छात्रों की परीक्षाफल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। समिति में मनुदत्त शंखधार, रविकांत भारती, संजीव कुमार, प्रेम किशोर नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षाफल संबंधी शिकायत इस मेल पर करें
डा. अमित सिंह ने बताया कि छात्रों की परीक्षाफल संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए मेल आईडी जारी की गई है। छात्र complaint mjpru.ac.in पर अपनी शिकायत भेजें। साथ ही सात अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में समिति सदस्यों से विश्वविद्यालय समय में मिलकर समस्या बता सकते हैं।