{"_id":"592dbe784f1c1b3a41bda788","slug":"united-against-the-old-budanpur-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़नपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ एकजुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़नपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 31 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ब्लॉक बुढ़नपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख ऋषिराम सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम जगतराज को सौंपा है। डीएम को दिए पत्र के दौरान विधायक लोकेंद्र चौहान व नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह भी मौजूद रहे। डीएम के सामने 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास के लिए शपथ पत्र भी सौंपे।
भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह व विधायक लोकेंद्र चौहान के साथ ब्लॉक बुढ़नपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम जगत राज के सामने उपस्थित हुए। कलक्ट्रेट में डीएम को दिए पत्र में ब्लॉक प्रमुख ऋषिराम सिंह के खिलाफ अविश्वास जताया है। उन्होंने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि जब से वे ब्लॉक प्रमुख बने हैं तब से ब्लॉक की कोई खुली मीटिंग नहीं हुई है। जब भी सदस्य बैठक के लिए पूछते हैं तो वह सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ब्लॉक प्रमुख की विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है। पत्र में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके कार्यों में रुचि नहीं लेने के कारण अविश्वास के लिए विवश होना पड़ा है।
इस दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, विक्की, राजेश, डालचंद , राजकुमार शर्मा, पीतम सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित करीब 73 सदस्य मौजूद रह जिन्होंने डीएम को शपथ पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया। डीएम ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों से शपथ पत्र जमा कराए तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।