फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unique effort: Plants prepared by making cuttings of broken twigs

अनोखा प्रयास : टूटी हुई टहनियों की कलम बनाकर तैयार किए पौधे

Fri, 30 May 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Unique effort: Plants prepared by making cuttings of broken twigs
बिजनौर। पूजा के लिए वट वृक्ष की टूटी टहनियों को एकत्र कर उनकी कलम बनाकर उन्हें जीवित किया गया। यह कार्य अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान से जुड़ी महिलाओं ने किया। महिलाओं ने ऐसे पौधे समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे पार्क में रोपित किए। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से इंदिरा पार्क में पौधरोपण किया। इसमें इंसुलिन, वज्रदंती, पत्थर चट्टा, दर्दमार, पुदीना एवं फूलों आदि के काफी सारे पौधे लगाई। संस्थान संस्थापिका सविता अग्रवाल ने बताया कि बड़मावस के अवसर पर बहुत से घरों में वट वृक्ष की टहनियों की पूजा हुई और पूजा के बाद उन्हें खराब मान लिया गया। उन्हीं टूटी हुई टहनियों की कलम बनाकर, खाद के साथ मिट्टी में रोपकर पौधे बनाएं। अभी कई कलम बनाई गई। वह भी पौधे में तब्दील हो जाएंगी एवं भविष्य में वृक्ष बन जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी अंजना गौतम ने कहां कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। इस अवसर पर वनरक्षक हिमानी, उमा अग्रवाल, पायल, रिंकी, साक्षी, रुद्र अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed