{"_id":"5dd580a28ebc3e54b41041b3","slug":"underpass-on-nagina-nahtaur-road-bijnor-news-mrt454644934","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने फोर लेन हाईवे पर बने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर धरना दिया। एसडीएम ने तीन दिन के भीतर बराबर में एक सर्विस रोड का निर्माण कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नगीना नहटौर मार्ग स्थित ग्राम धर्मशानगली मे धरना देकर नगीना नहटौर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि जो अंडरपास बनाया गया है, उसकी ऊंचाई बहुत कम है। इस कारण उसमें से निकलने वाले वाहनों बस, गन्ने से लदे ट्रक व किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि अंडरपास की ऊंचाई को बढ़ाया जाए। उधर धरने पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अशोक मौर्य ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर अंडरपास के बराबर में साइड पर एक सर्विस रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे किसान अपना ट्रक या कोई भी वाहन उस सर्विस रोड से आसानी से ले जा सकेंगे। यूनियन के नेताओं का कहना था कि यदि तीन दिन के भीतर रोड का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ तो किसान सोमवार को गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली सहित एसडीएम ऑफिस परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे । धरना देने वालों में चौधरी वीर सिंह डबास, सुधीर राठी ,राजेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, ,डॉ योगेंद्र सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।