{"_id":"61880b09411d901bf06b941e","slug":"uncontrolled-car-fell-into-roadside-ditch-bijnor-news-mrt563877898","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में गिरी
बिजनौर। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे कार सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई जोकि प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए।
दिल्ली से बिजनौर आ रही एक कार बैराज रोड पर पुलकित अस्पताल के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी। कार गिरने के बाद उसमें सवार तीन लोग तुरंत ही बाहर निकल आए। जिन्हें मामूली चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब पंद्रह मिनट तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई थी।