{"_id":"58066c424f1c1b434b702ef7","slug":"uncontrollable-trucks-trample-threw-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रकों ने रौंद डालीं दो जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रकों ने रौंद डालीं दो जिंदगियां
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट के मनिहारान में बच्ची की मौत पर विरोध जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में ट्रकों की चपेट में आकर बच्ची आैर युवक की मौत हो गई। इसके अलावा पांच अन्य लोग जख्मी हुए हैं। मोहल्ला मनिहारान में बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया।
झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी यादराम का पुत्र रामकिशन (30) सोमवार रात करीब नौ बजे झालू में पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मोहल्लेवासियों से साथ मिलकर झालू में बिजनौर मार्ग पर मुआवजे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग के लिए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी। लेकिन परिजनों ने पुलिस की कोई बात नही सुनी।
जाम की सूचना मिलते ही विधायक रूचिवीरा भी मौके पर पहुंच गई। विधायक के आश्वासन पर परिजनों ने करीब चार घंटे बाद जाम खोला। परिजनों ने बताया कि राम किशन की शादी को अभी एक साल भी नही हुआ था। उसकी मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
अन्य घटना में शेरकोट के मोहल्ला मनिहारान में ट्रक की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्ची जकरा की मौत हो गई। इस घटना से बच्ची के परिजनों में चीखपुकार मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि क्लीनर मौके से फरार हो गया। चालक रेहड़ थाने के गांव रेहड़ निवासी सरफराज है। इस घटना की पुलिस में अभी तहरीर नहीं दी गई है। इस मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगलवार को रेत बजरी से ओवरलोड ट्रक मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां रेत बजरी लेकर आया था। चालक रेत बजरी को उतार कर ट्रक को खाली कर वापस जाने का प्रयास कर रहा था।
इस दौरान अपने घर के बाहर सुबह करीब 9.30 बजे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही अकबर की सात वर्षीय पुत्री जकरा ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्लेवासियों में असंतोष पैदा हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, जिसे एसओ ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। एसओ ने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक भी पुलिस की गिरफ्त में है। चालक का साथी मौका पाकर फरार हो गया। घटना की पुलिस में अभी तहरीर नहीं दी गई। दोनों ओर से समझौते के प्रयास चल रहे हैं।