{"_id":"64caa5e9a44b0da874059534","slug":"uncontrollable-school-bus-fell-into-canal-student-killed-26-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-8253-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेकाबू होकर नहर में गिरी स्कूल की बस, छात्र की मौत, 26 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेकाबू होकर नहर में गिरी स्कूल की बस, छात्र की मौत, 26 घायल
Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर रामगंगा पोषक नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 26 विद्यार्थी घायल हुए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि नहर में पानी नहीं होने से यह हादसा भयंकर रूप नहीं ले सका। उधर, छात्र की मौत पर गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया।
थाना क्षेत्र के गांव सदाफल में एनएस इंटरनेशनल स्कूल है, छुट्टी होने के बाद स्कूली बस बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली। रामगंगा पोषक नहर की पटरी पर आलियारपुर गांव के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर पटरी से सीधे नहर में जा गिरी और पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। भीड़ ने बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बस में करीब 40 छात्र-छात्राएं सवार थे। जिनमें गंभीर रूप से घायल हुए कक्षा दो के छात्र लक्की (8) पुत्र महेश निवासी आलियारपुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाकी करीब 25 छात्र-छात्राएं चोटिल हुए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उधर, हादसे की खबर लगते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। बाद में घायल बच्चों को अभिभावक अपनी मर्जी से निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले गए। हादसे के बाद से बस का चालक फरार है। हादसे से गुस्साए अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ ने घंटों तक स्योहारा थाने पर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। गुस्साए लोग बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
बस के नदी में गिरने से ये विद्यार्थी हुए घायल
नितिन (13) हिमांशी (12) पुत्रगण महेश, सौरभ (8) पुत्र सोनू, मोहन पुत्र महावीर, प्रिंस (8), लक्की (7) पुत्र महेश, दीपक (8) पुत्र विपिन, यशवीर (13) पुत्र कृष्णपाल, रोली (10) पुत्र कृष्णपाल निवासी अलियारपुर, तनिष्क (10), तेजश्वी (8) पुत्रगण दीपक, तरुण (7), राधिका (9) पुत्रगण राजबहादुर, शौर्य (10) पुत्र रंजीत, ध्रुव (5) पुत्र प्रेमराज, नकुल (11), रिया (8) पुत्रगण नरेन्द्र, प्रखर सैनी (12) पुत्र विंटू, यशिका (10), शाक्षी (8) पुत्री प्रमोद, लकी (7) पुत्र महेश, ऋतिक (8) पुत्र टेकचंद, अनिकेत (11) पुत्र करणवीर, दीपक (9) पुत्र बिपिन कुमार, मयंक (11) पुत्र रघुवीर, देवांश (8) पुत्र सुनील कुमार आदि घायल हैं।