{"_id":"5848676d4f1c1bf959449ae8","slug":"uncontrollable-circumstances-due-to-no-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने से हालात बेकाबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने से हालात बेकाबू
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
धामपुर एसबीआई के बाहर लगी खातेधारकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को बैंकों में अवकाश होने के साथ एटीएम से कैश नहीं मिलने से लोगों में पहले से ही प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को बैंक तो खुले, लेकिन कैश कम होने के कारण लोगों को डिमांड के अनुरूप धनराशि नहीं मिल सकी।
ग्राहकों ने बताया कि एचडीएफसी बैंक, एसबीआई रेलवे स्टेशन का बुधवार को चौथे दिन भी एटीएम बंद रहा। केनरा बैंक में बुधवार को कैश को लेकर बैंककर्मियों से लोगों की नोकझोंक रही। उधर, गांव रामठेरा की एक खाताधारक ने पीएनबी मेन ब्रांच के अधिकारियों पर शादी के लिए चेक से रकम नहीं देने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोगों को बुधवार को पूरी उम्मीद थी कि इस दिन बैँक खुलने के साथ ही लोगों को मंशा के अनुरूप में रकम मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्राहक मलकीत सिंह, महावीर सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र, विजयपाल सिंह, धर्मसिंह, राजवीर सिंह, कमल सिंह ने अधिकारियों से बैंकों में कैश की उपलब्धता कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पीएनबी मेन ब्रांच के सहायक महाप्रबंधक सतपाल सिंह ने बताया कि उनके बैंक में करीब 38 हजार लोगों के खाते हैं। प्रतिदिन हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ बैँक के खुलने से पहले ही जमा हो जाती है। कई दिन से बैैँक में कैश नहीं आया। बुधवार को दो-दो हजार रुपये के हिसाब से छह लाख रुपये कैश का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन का एसबीआई का एटीएम चौथे दिन भी बंद रहा है। यहीं ही स्थिति एचडीएफसी की रही।
केनरा बैंक में बुधवार को कैश को लेकर बैंककर्मियों से लोगों की नोकझोंक रही। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश लेने को लेकर लोगों का बुरा हाल था। हरेवली के सर्व यूपी ग्रामीण बैँक में बुधवार को फिर लोगों ने हंगामा किया।
गांव सरकथलमाधो की पीएनबी शाखा में लोगों ने कैश की मांग को लेकर हंगामा किया।
गांव रामठेरा की मोनिका का कहना है कि उनके परिवार में शादी है। बुधवार को जब वह परिजनों के साथ पेमेंट लेने गई तो वहां पर बैक अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता की और कैश न होने का हवाला देते हुए बैंक से बाहर कर दिया। उसने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।